फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी भवुनपुर गांव का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, मामले में 10 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर अमृतपुर थाने में अभय प्रताप सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी भवुनपुर, थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना पक्ष अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में रखने की बात कही।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, सुरेश कुमार तथा कांस्टेबल सचिन, नवनीत और महिला कांस्टेबल मेघा शामिल रहीं।
दहेज हत्या के मामले में वांछित अभय प्रताप सिंह गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



