फांसी पर झूलता मिला तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नीम के पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला 45 वर्षीय मेघसिंह का शव, गांव में सनसनीदो दिन से लापता था ग्रामीण, बैंक के कर्ज को लेकर परेशान रहने की बात आई सामनेमोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के खिमसेपुर गांव में शुक्रवार शाम गांव के बाहर जसवंत सिंह के बाग में नीम के पेड़ पर अंगोछे से लटका 45 वर्षीय मेघसिंह शाक्य का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाग में पहुंचे बच्चों ने शव लटका देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मेघसिंह के चाचा राधेश्याम की सूचना पर डायल 112 और मदनपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।राधेश्याम ने बताया कि मेघसिंह 21 अक्टूबर की सुबह खेत में धान बांधने गया था। सुबह करीब 10 बजे घर लौटने के बाद वह कहीं चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के बाहर बाग में उसका शव मिलने की सूचना मिली।चाचा के मुताबिक, मेघसिंह पर बैंक का कर्ज था, जिसको लेकर वह परेशान रहता था। हालांकि, उसकी मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी निरीक्षक एसके गोयल ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मेघसिंह के परिवार में चार बेटे गोविंद, नितिन, गुरदेव और कृष्णा तथा तीन बेटियां देवकी, मोहिनी और दामिनी हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति की मौत की खबर से पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]