गुड़गांव देवी मंदिर परिसर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण का पुतला दहन

0
74

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता ) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुड़गांव देवी मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में श्री मधु रामलीला मंडल की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन देखने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जय श्रीराम के जयकारों के बीच भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।कार्यक्रम के तहत नेहरू रोड स्थित नया कोठा पारचा से राम-रावण युद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। युद्ध का मंचन करते हुए दोनों पक्ष गुड़गांव देवी मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। पुतला दहन के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा मैदान गूंज उठा और दर्शकों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। आतिशबाजी के दौरान मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों से पहले ही रावण के पुतले में आग लग गई। देखते ही देखते रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम माता सीता को अशोक वाटिका से लेकर रामलीला मैदान पहुंचे। इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। भगवान श्रीराम और माता सीता के साथ लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जलते हुए पुतलों के पास भीड़ को जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी सतर्क रहे। इस मौके पर श्री मधु रामलीला मंडल के अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा सहित जितेंद्र तिवारी, मंजुल मिश्रा, विशाल वर्मा, मयंक सिंह, सनी जैन, गोपाल अग्निहोत्री, कुंवर सिंह रावण, आनंद मौर्य, महावीर शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]