सर्पदंश से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
70

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में सोमवार को घर के आंगन में खेल रहे एक वर्षीय मासूम को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, आरजू का एक वर्षीय पुत्र आर्यन घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसकी उंगली में काट लिया। परिजनों ने सर्प को मारने के बाद बच्चे को निजी वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां पिंकी और पिता आरजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों और महिलाओं की भीड़ घर पर जुट गई। मासूम की मौत से पूरे परिवार में शोक व्याप्त है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]