नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

0
26

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गौरव ने उसकी भतीजी के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ मुकदमा संख्या मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गौरव पुत्र विश्राम सिंह निवासी अरायपहाड़पुर, थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजब सिंह, उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]