फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) क्षत्रिय महासभा की बैठक में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विजयदशमी समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।उन्होंने बताया कि विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन 20 अक्टूबर को सुबह नौ बजे राजपूताना पब्लिक स्कूल के सामने स्थित भवन में किया जाएगा।कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह अध्यक्षता करेंगे, जबकि पूर्व आईजी आरके सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरबंश सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।समारोह में 17 लोगों को क्षत्रिय गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा आधा सैकड़ा से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।
20 अक्टूबर को होगा विजयदशमी समारोह व शस्त्र पूजन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



