धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, हुआ शस्त्र पूजन

0
15

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)कस्बे के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं जनता दल यूनाइटेड के संयुक्त तत्वावधान में विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम पूज्य कौशल किशोर महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। समाज के सशक्तीकरण के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व क्षत्रिय परिषद ज्ञानेंद्र सिंह राजावत ‘छोटे’, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सर्वेंद्र सिंह राठौर, प्रधानाचार्य अनिल सिंह गहरवार, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी राठौर, शिववीर सिंह सोलंकी, शिव कुमार सिंह परमार, बलराज सिंह गहरवार, प्रदीप सिंह भद्दू, घनश्याम सोमवंशी और पूर्व एडीओ पंचायत ओमकार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और धर्म की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठा. मंथन सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष ठा. आलोक सिंह और पूर्व प्रधान प्रबल प्रताप सिंह भोले के संयोजन में हुआ। मंच संचालन अवनीश सोमवंशी ने किया। समारोह में उत्कर्ष सिंह, कुलदीप सिंह, अर्पण राणा, राहुल परिहार, जितेंद्र चौहान, मनोज सिंह गौर, विक्की ठाकुर, गौरव राठौर, प्रिंस सिंह, कुलदीप सोमवंशी, मोहित राठौर, सौरभ राठौर, कल्लू राठौर, शिवा सोमवंशी, अजय गहटवार, सूरज चौहान, विनय चौहान, कुलदीप चौहान, राजन सोमवंशी, संदीप सोलंकी, शिवम सिंह राठौर, विजय सिंह, शोभित सिंह, अवनींद्र सिंह शरद, पवन राठौर, पुष्पेंद्र गहरवार, सुनील सिंह, दीपक सोमवंशी, रुद्र सोमवंशी, कन्हैया गहरवार और गौरव सिंह सहित करीब तीन सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]