फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जमापुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच एक बाइक सवार युवक आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांधी ग्राम निवासी 31 वर्षीय मोहन जाटव पुत्र रामचरन जाटव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बाइक सवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेपुर थाने के दरोगा महेश सिंह ने बताया कि डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार बीच में आ गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



