फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) क्षेत्र के भोजपुर गांव के पीछे गुरुवार दोपहर गंगा नदी पार करते समय 14 वर्षीय छात्रा गुलशन डूबकर बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने नाव की मदद से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका।भोजपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा की पुत्री गुलशन अपने 11 वर्षीय भाई अनुराग और 17 वर्षीय भाई रोहित के साथ गंगा के दूसरी ओर घास काटने जा रही थी। नदी पार करते समय गुलशन और अनुराग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। रोहित ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान अनुराग ने रोहित के पैर पकड़ लिए, जिससे वह डूबने से बच गया, लेकिन गुलशन पानी में बह गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने छात्रा की तलाश शुरू की। सूचना पर थाना प्रभारी रामसहाय और भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाव की मदद से छात्रा की तलाश कराई। साथ ही पुलिस लाइन से तैराक सिपाहियों को बुलाने के लिए सूचना भेजी गई।गुलशन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका था।
घास काटने गयीं छात्रा गंगा नदी में डूबी, रेक्यू जारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



