घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, 10 मिनट बाद ट्रक ने कुचला, मौत

0
37

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी पर धीरपुर चौराहे के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक करीब 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोग उसे देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने या अस्पताल ले जाने की पहल नहीं की। इसी बीच फर्रुखाबाद की ओर से आए अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नितिन राठौर पुत्र स्वर्गीय विश्ववीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नितिन धीरपुर चौराहे पर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आई अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। आरोप है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। करीब 10 मिनट बाद फर्रुखाबाद की ओर से आए अज्ञात ट्रक ने सड़क पर पड़े नितिन को कुचल दिया। बाद में आनन -फानन में उसे सीएचसी में पंहुचाया गया जहां डॉ. सनी मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया | उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल ने उसका पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]