लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, सामाजिक न्याय के विचारों पर हुई चर्चा

0
33

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाजवाद की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया के आदर्शों को अपनाकर ही समानता पर आधारित समाज का निर्माण किया जा सकता है।पूर्व विधायक डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि लोहिया का जीवन सामाजिक भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समान अवसर पहुंचाने की दिशा में काम करना चाहिए। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने महिलाओं की समानता, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को लेकर लोहिया के विचारों पर प्रकाश डाला। वहीं, कायमगंज से पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि लोहिया ने वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया।इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सौरभ कटियार, रामपाल सिंह यादव, शिव शंकर शर्मा, समीर मिर्जा, रमेश चंद कठेरिया, राजीव कुमार बाथम, राजपाल यादव एडवोकेट, अशोक अंबेडकर, रजत क्रांतिकारी, सुलक्षणा सिंह, पूजा कठेरिया, उदय प्रताप उर्फ भोला यादव, सरवर अंसारी, अंकुर शाक्य, इजहार खान, नरेंद्र यादव, महेश चंद्र जाटव, राजीव शाक्य, बंटी यादव और विकास गुप्ता रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]