फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फतेहगढ़ स्थित एमआईसी और फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी करने और बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।डीएम और एसपी ने निर्वाचन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के चुनाव कों लेकर बूथों पर परखी तैयारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



