किसानों की समस्याएं हल नहीं हुईं तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल

0
26

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो उनका संगठन वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ से हो रही तबाही और बांध निर्माण में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। शुक्रवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित किसान सभा में उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ठाकुर भानु प्रताप सिंह का नौ अक्टूबर को फर्रुखाबाद आगमन हुआ। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बेवर में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद फर्रुखाबाद पहुंचने तक विभिन्न स्थानों पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का संचालन यूनियन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मनुआ सिंह चौहान ने किया।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव केशव शाक्य की ओर से भेंट किया गया चांदी का मुकुट जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर और तहसील सदर के क्षेत्रपाल सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहनाया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और शॉल से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों का सम्मान किया।बाढ़ से तबाह हो रहा गंगा पार क्षेत्र, बांध निर्माण पर उठाए सवालसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया जा रहा है। गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए बांध निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद इस दिशा में ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि बाढ़ और अन्य समस्याओं के चलते किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सरकार को किसानों और गरीब परिवारों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय ले सकता है।जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग उठाई।इस अवसर पर किसान क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह परिहार, शीशपाल सिंह, मोहित नंदन, राजवीर सिंह गौर, डॉ. शाकिर अली मंसूरी, राजीव कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह चौहान, कुमकुम राठौड़, रामायण सिंह यादव, अगम पांडे, उदयवीर सिंह यादव, श्रीनिवास श्रीवास्तव, अवधेश सिंह राठौड़, दीपक सिंह चौहान, ओंकार सिंह चौहान, प्रशांत दीक्षित, राजू राठौड़, संजय शुक्ला, राजू कश्यप, राममूर्ति राजपूत, रक्षपाल सिंह, मुन्ना सिंह राठौड़, विकास राठौड़, रहबर, अमन सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]