गाँधी जयंती पर कार्यालयों से गायब 47 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोंक

0
58

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गांधी जयंती (राष्ट्रीय पर्व) के अवसर पर विकास भवन, फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम में विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु पूर्व में निर्देश जारी किये गये थे। निर्देशों के बावजूद विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के 47 अधिकारी/कर्मचारी बिना सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति प्राप्त किये उक्त राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये गये। उक्त अनुपस्थिति को शासकीय दायित्वों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के प्रति उदासीनता के रूप में लिया गया है। प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद विनोद कुमार गौड़ द्वारा संबंधित 47 अधिकारियों व कर्मचारियों के 02 अक्टूबर (01 दिवस) के वेतन के आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी अनुपस्थिति के संबंध में 03 दिवस के अंदर उचित माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। सीडीओ विनोद गौड़ ने बताया कि एक दिन का वेतन रोंकने के निर्देश दिये हैं | तीन दिवस में जबाब तलब किया है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]