फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार को ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसमें ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ का संदेश उकेरा गया।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में रंगोली बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान एएनएम के मौके पर मौजूद न मिलने को लेकर सवाल उठे। सीएमओ के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। यदि कार्यक्रम में कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे तो एएनएम की गैरहाजिरी पर विभागीय स्तर से क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी। बताया गया कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा एवं संकल्प से जुड़े आयोजनों के तहत आयोजित किया गया।
पीएचसी अमृतपुर में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



