धर्मशाला की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, अनुपम दुबे के साडू सहित चार पर एफआईआर

0
44

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगलादीना निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने धर्मशाला की संपत्ति पर कब्जे, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चार नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि 29 अगस्त 2026 को नामजद आरोपियों व कुछ अज्ञात लोगों ने धर्मशाला की दीवार गिराकर परिसर में प्रवेश किया। आरोप है कि वहां रखे पुराने लोहे के गेट आदि सामान को निकालकर ले जाया गया और धर्मशाला के अंदर अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जे का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया। एफआईआर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बिजली संयोजन लेने तथा दुकानों पर ताला लगाकर कब्जा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में अनूपम दुबे के साडू अशोक दुबे , शिवम ऊर्फ सुलभ दूबे पुत्र अशोक दुबे , आकाश और राजावत पाठक के नाम दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी अज्ञात बताया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]