पांच करोड़ का विद्युत उपकेंद्र तैयार, एनओसी के इंतजार में अटका संचालन

0
25

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विजाधरपुर में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार विद्युत उपकेंद्र करीब डेढ़ माह पहले बनकर तैयार हो चुका है। लगभग 10 दिन पहले इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई, लेकिन अभी तक एनओसी नहीं मिलने के कारण उपकेंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस उपकेंद्र से बढ़पुर, नेकपुर, भोलेपुर, जेएनवी रोड, राजा नगला, अर्जुन नगला समेत करीब 14 से 15 मोहल्लों व गांवों में बिजली आपूर्ति की जानी है। इसके शुरू होने से करीब 15 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।बताया गया कि उपकेंद्र के आसपास सड़क पर लोगों द्वारा किए गए कब्जे के कारण भी संचालन में बाधा आ रही है। विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य पूरा होने और टेस्टिंग के बाद अब एनओसी का इंतजार है। स्थानीय लोगों को उपकेंद्र शुरू होने से बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]