फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद की ओर से भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय काव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय और बाहर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। हास्य, वीर रस और ओजपूर्ण कविताओं पर सभागार तालियों से गूंजता रहा।कार्यक्रम में डॉ. शिव ओम अंबर, प्रताप फौजदार, सबीना अदीब, अजय अंजाम, प्रियांशु गजेंद्र, वैभव सोमवंशी और उत्कर्ष अग्निहोत्री ने काव्य पाठ किया। औरैया से आए अजय अंजाम ने महाराणा प्रताप और चेतक पर आधारित वीर रस की रचना प्रस्तुत की। दिल्ली से आए प्रताप फौजदार ने वफा और भरोसे को लेकर अपनी रचना सुनाई।जाने-माने कवि डॉ. शिव ओम अंबर ने अपनी पंक्तियों से श्रोताओं में जोश भरते हुए कहा, “लफ्जों में टंकार बिठा, लहजे में खुद्दारी रख, जीने की ख्वाहिश है तो मरने की तैयारी रख।” उनकी रचना पर जमकर तालियां बजीं।इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी ने कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, सुधांशु दत्त द्विवेदी, बृजकिशोर सिंह किशोर, डॉ. बीके गुप्ता, समाजसेवी संजय गर्ग, भास्कर दत्त द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
जीने की ख्वाहिश है तो मरने की तैयारी रख
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



