मिशन शक्ति के तहत छात्रों को साइबर सुरक्षा और ब्लैकमेलिंग से बचाव के बताए तरीके

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं ब्लैकमेलिंग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और आईएसईए एंबेसडर ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने के उपाय बताए।थाना मऊदरवाजा के थानाध्यक्ष अजब सिंह एवं उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर अनजान लोगों के बहकावे में आने से बचें। किसी व्यक्ति द्वारा डराने, दबाव बनाने अथवा ब्लैकमेल करने का प्रयास किए जाने पर घबराने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें।आईएसईए एंबेसडर आशीष कुशवाहा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि अपनी निजी जानकारी, फोटो, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, 1090 और साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी।विद्यालय की डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसका उपयोग सावधानी और समझदारी के साथ किया जाना जरूरी है। उन्होंने पुलिस टीम और अन्य अतिथियों का विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर अंजू राजे, प्रधानाचार्य पी. रथ, मुख्य आरक्षी मंजू कुमारी तथा आरक्षी गजेन्द्र सिंह, विनीत कुमार, हिमांशी कुमारी, जयंती कुमारी, प्रवीन सिंह और अमरजीत सिंह मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समाज में बढ़ते साइबर अपराधों की प्रकृति और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल नवीन शाक्य ने आईएसईए एंबेसडर आशीष कुशवाहा एवं पुलिस विभाग का विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]