फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर के निकट बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पर सवार उसके साथी को भी चोटें आई हैं।अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हूसा गांव निवासी सचिन (32) मंगलवार को अपने साथी बाबूजी उर्फ आमोद के साथ बाइक से हरदोई जिले के बारामऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। बुधवार को दोनों वहां से वापस घर के लिए निकले। रास्ते में राजेपुर क्षेत्र के भूसेरा गांव में सचिन अपनी मौसी के घर रुक गया। दोपहर बाद दोनों वहां से बाइक लेकर नगला हूसा के लिए रवाना हुए।बताया गया कि करीब दो बजे जमापुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में सचिन कंटेनर की चपेट में आ गया और उसका पहिया कमर के ऊपर से निकल गया। वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल सचिन को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आमोद को मामूली चोटें आईं।चार बच्चों के सिर से उठा पिता का सायासचिन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई अजय और अर्पित हैं। सचिन की शादी रामा के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दीक्षा, प्रतीक्षा, मानव और एक छोटा बेटा शामिल है। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि सचिन के पिता मलिखान खेती करते हैं। सचिन भी खेती के काम में पिता का सहयोग करता था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
हाईवे पर कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



