फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में चलाए जा रहे ‘मीट एंड ग्रीट अभियान’ के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। 27 सितंबर से अब तक हुई कार्यवाही में 40 बसों के चालान किए गए और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ग्रीश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीमों ने विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच की। अधिकारियों ने बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट समेत जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया।जांच केवल कागजी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रही। टीम ने बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, अग्नि सुरक्षा उपकरण, प्रेशर हॉर्न और एडीएएस जैसी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। चालकों और परिचालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नशे की हालत में वाहन चलाने की संभावना को भी परखा गया।अभियान के दौरान यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। चालकों और परिचालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच और प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान भी लगातार चलाया जाएगा।
40 बसों पर चला प्रवर्तन का डंडा, चालान के साथ सीज की कार्यवाही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



