कोतवाल मोहम्मदाबाद लाइन हाजिर, नये कों चार्ज

0
29

फर्रुखाबाद::(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। एसपी की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक बलराम मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद धर्मेंद्र सिंह मलिक को पुलिस लाइन भेजा गया है।पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। एसपी ने स्थानांतरित दोनों निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]