गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पांचाल घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा

0
20

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट पहुंचकर गंगा किनारे बनाए गए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग और पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही कराया जाए। श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के साथ घाट पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर संजय कुमार, एसडीएम न्यायिक दिनेश पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, नायब तहसीलदार हरदीपक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]