फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सदन हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हिंदी को समृद्ध बना रहा है या बिगाड़ रहा है” रहा। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पी. रथ और उप प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के कनिष्ठ तथा कक्षा 9 से 11 के वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने चैरिटी, होप, जॉय और पीस सदन से प्रतिभाग किया। निदेशिका मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि आधुनिकता के साथ हिंदी की शुद्धता और गरिमा बनाए रखना जरूरी है। प्रबंध निदेशिका ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि वाद-विवाद से विद्यार्थियों में चिंतन और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। उपनिदेशिका अंजू राजे ने सोशल मीडिया के सही उपयोग को हिंदी के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बताया।निर्णायक मंडल में विवेक राजपूत, शरद गोयल और ज्योति प्रधान रहे। शिवानी मिश्रा ने विद्यार्थियों की तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता की सराहना की। वरिष्ठ वर्ग में पक्ष में होप सदन प्रथम, पीस द्वितीय और जॉय तृतीय रहा। विपक्ष में चैरिटी प्रथम, होप द्वितीय और जॉय तृतीय स्थान पर रहा। श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता में चैरिटी प्रथम, होप द्वितीय और जॉय तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग के पक्ष में होप प्रथम, जॉय द्वितीय और पीस तृतीय रहा। विपक्ष में होप प्रथम, पीस द्वितीय और जॉय तृतीय स्थान पर रहा। श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता में होप प्रथम, जॉय द्वितीय और पीस तृतीय रहे। समापन पर प्रधानाचार्य पी. रथ और उप प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
सोशल मीडिया हिंदी को समृद्ध कर रहा या बिगाड़ रहा, छात्रों ने रखे तर्क
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



