फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मोहल्ला रायदीपचंद स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित पीतल की गणेश प्रतिमा का विसर्जन समारोह मंगलवार देर शाम धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।यात्रा रंगेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड चौक, नेहरू रोड, घूमना, नितगंज और स्टेट बैंक रोड होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।बैंड की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया।यात्रा में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी के अलावा नयन पांडे, सौरभ शुक्ला, विक्की दीक्षित, श्याम बाबू गुप्ता, अमर राठौर, अनुज शुक्ला और नवल यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फर्रुखाबाद कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मंदिर पहुंचने के बाद गणेश प्रतिमा को विधि-विधान के साथ पुनः विराजमान किया गया।
बैंड-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



