सेवा संकल्प अभियान में होंगी मोदी के जीवन व सेवा कार्यों की चर्चा

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने रविवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में नाट्य मंचनों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होंगे। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी और नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत जनपद प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं अभियान की समीक्षा की जाएगी।पत्रकार वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत ने यूपीआई भुगतान पर कथित अतिरिक्त कर को लेकर कहा कि सामान्य व्यक्ति से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, रश्मि द्विवे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]