फर्रुखाबाद चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन सिंह यादव बने अध्यक्ष

0
44

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को श्री सचिन सिंह यादव के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सचिन सिंह यादव को अध्यक्ष चुना। इसके बाद संस्था के संचालन के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से सचिन सिंह यादव को अध्यक्ष, सुभाष चंद्र यादव को सचिव तथा राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी में सावरेन सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कुमार, विवेक कुमार सिंह और इशांक को उपाध्यक्ष बनाया गया। कुलदीप यादव, आलोक यादव, शैलेंद्र सिंह और विवेक कटियार को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं बलराम सिंह, सुनीत कुमार कटियार, वीरपाल सिंह और सुनील यादव को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिले में शतरंज की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर सचिव को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।सचिव सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि संगठन की ओर से अगले माह जिले में विभिन्न आयु वर्गों की शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले की प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]