बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

0
66

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को थाना शहर के निकट मऊदरवाजा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम रामपुर ढपरपुर में स्थित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास जी महाराज ने दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे ब्रह्मचारी ईश्वर दास जी महाराज ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन के लंच पैकेट, बिस्किट, मिष्ठान एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत महसूस की।ब्रह्मचारी ईश्वर दास जी महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आगे भी संभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से महंत जी को अवगत कराया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]