यूजीसी के नियमों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

0
44

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि यूजीसी द्वारा लागू किए गए नियम जनविरोधी हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। जब तक संबंधित नियम वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री द्वारा अपने पद से इस्तीफा देकर आंदोलन को समर्थन दिए जाने से संगठन के संघर्ष को मजबूती मिली है। उन्होंने दावा किया कि इससे युवाओं और छात्रों में भी आंदोलन को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है।धरना स्थल पर मौजूद मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते यूजीसी के नियमों को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव दुबे, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला, जिला आध्यात्मिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन संजीव कुमार अग्निहोत्री, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला सचिव आशुतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नानकराम दुबे, जिला मंत्री संजू दीक्षित, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिकंदर मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शिवम बाजपेयी, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अधिवक्ता नरेंद्र देव तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, जतिन नारायण अवस्थी, अमन श्रीवास्तव, हर्षित वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]