पत्नी पर गोली चलाने के आरोप में पति गिरफ्तार

0
24

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)कादरी गेट थाना क्षेत्र के दीनदयाल बाग में पत्नी पर कथित रूप से गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने रिवाल्वर से पत्नी को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच में उनका बेटा आ गया और गोली उसकी जांघ में जा लगी। घायल युवक को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया | पुलिस के अनुसार, दीनदयाल बाग निवासी पूनम सोमवंशी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने पति नरवीर सोमवंशी को कथित अवैध संबंध रखने से मना किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने गाली-गलौज करते हुए रिवाल्वर से उन पर गोली चला दी। गोली उनके बेटे की जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद घायल युवक को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूनम की तहरीर पर कादरी गेट थाने में 4 सितंबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 352 के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार को सौंपी गई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]