फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं विद्यालयों में भी बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान खींचा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में रंगा कृष्णमय माहौल : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय
पहुंचे। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। मुख्य अतिथि जीजीआईसी फतेहगढ़ की प्रधानाचार्य दीपिका
राजपूत, विद्यालय अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, जे.के. सिंह, आयुष त्रिपाठी, सुधाकर चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया गया। अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि विषम परिस्थितियों में निडर होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाला ही श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में भी प्रसन्नचित्त रहकर उनका सामना करने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर आर्तिका शुक्ला, सोनम शुक्ला, सरल कश्यप, नव्या, प्रियंका, सीमा, वंशिका, मोहनी, मीनू, प्रदीप शर्मा, वीरेश परमार, कृष्ण कुमार, आलोक, संजीव, गोविंद प्रसाद, बृजपाल, राम, अजय, शिवकुमार यादव, संजीव शाक्य, कृष्ण कुमार कटियार एवं शोभित पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राधा शक्ति श्याम मंदिर में भी हुआ भव्य आयोजन
राधा शक्ति श्याम मंदिर में भी जन्माष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान डॉ. मनोज मल्होत्रा, सुरेंद्र सफ्फड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। पुलिस लाइन फतेहगढ़, शहर कोतवाली, घोड़ा नखास चौकी और सेंट्रल जेल चौकी, श्री सिद्ध शिव शक्ति महाकाल मंदिर पाल नगला विजाधरपुर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ परिसर स्थित मंदिरों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जिले में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



