सीपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0
5

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीपी इंटरनेशनल स्कूल के आवासीय प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल की संस्कृति पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाम नौ बजे आचार्य श्रवण कुमार मिश्रा द्वारा विधिवत आवाहनात्मक पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने संकीर्तन, भजन और विभिन्न भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।मध्यरात्रि 12 बजे शंखनाद और जयघोष के बीच लड्डू गोपाल का अभिषेक, विशेष पूजन एवं महाआरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. रथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक अंजू राजे एवं उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उल्लास से भरा आयोजन रात्रि 12:40 बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नरेश कुमार, देवानंद राजपूत, अतुल मिश्रा, रणविजय सिंह, अमन सिंह एवं आशुतोष अग्निहोत्री सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]