पिता की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कड़ा बरामद

0
31

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद धातु का कड़ा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे अर्रापहाड़पुर निवासी रामसनेही की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजन देवेंद्र पुत्र रामनाथ की तहरीर पर मऊ दरवाजा थाने में मुकदमा बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी अनिल पुत्र रामसनेही निवासी अर्रापहाड़पुर फरार चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अनिल ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर उसने अपने भाई ओंकार के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता के हाथ पकड़े थे, जबकि उसके भाई ओंकार ने सफेद धातु के कड़े से सिर पर वार किया। इसके बाद उसने भी पिता के सिर पर वार करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाहर जाने की फिराक में मोहम्मदाबाद चौराहे के आसपास मौजूद है। सूचना पर मऊ दरवाजा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद धातु का कड़ा बरामद किया। थानाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]