तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित, प्रत्याशियों ने बढ़ाई सक्रियता

0
38

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति ने मंगलवार को मतदाता सूची जारी करते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।चुनाव समिति अधिकारी उमाशंकर कटियार ने तहसील बार एसोसिएशन सभागार के बाहर मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया। वहीं चुनाव समिति अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 2 से 3 सितंबर तक पर्चा बिक्री, 3 से 5 सितंबर तक नामांकन, 7 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 8 सितंबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी।इसके बाद 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी।बताया जाता है कि तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से कई अधिवक्ताओं के बीच आपसी मतभेद भी बने हुए थे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद विभिन्न पदों के संभावित एवं घोषित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर तहसील परिसर में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]