पंखे के प्लग से करंट लगने पर महिला की मौत, बचाने पहुंची बेटी बाल-बाल बची

0
24

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र की ताजपुर चौकी के अंतर्गत लखराऊआ गांव निवासी वीरभान पाल की पत्नी किरन देवी (44) की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मां को बचाने के प्रयास में उनकी पुत्री राखी भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया कि 31 अगस्त 2026 को करीब तीन बजे किरन देवी अपने घर पर थीं। इसी दौरान तूफानी पंखे के प्लग के जरिए उन्हें बिजली का करंट लग गया। करंट लगने पर किरन देवी चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पुत्री राखी मां को बचाने के लिए पहुंची, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन किरन देवी को निजी वाहन से मोहम्मदाबाद स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतका के परिवार में पति वीरभान पाल, पुत्र प्रबल कुमार (19) और प्रतीक कुमार (22) हैं। उनकी पुत्री राखी की शादी पूर्व में हो चुकी है। किरन देवी की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी शोक का माहौल है। मृतका के पुत्र प्रतीक कुमार ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में फौती सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और शव को मोर्चरी भेज दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]