सीएम योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, डबरी में हेलीपैड की तैयारी तेज

0
26

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बारिश से खेत में भरा पानी, जेसीबी से गड्ढे कर डाली जा रही बालू; पार्किंग स्थल का भी किया निरीक्षणराजेपुर। थाना क्षेत्र के डबरी में तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। करीब 30 बीघा भूमि पर प्रस्तावित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे।उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू और राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। मंगलवार को हुई बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल के खेत में पानी भर गया, जिससे प्रशासन के सामने जमीन तैयार करने की चुनौती खड़ी हो गई।जलभराव कम करने और जमीन को कार्यक्रम के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जेसीबी की मदद से गड्ढे किए जा रहे हैं, जिनमें बालू डाली जा रही है। इसके साथ ही जमीन को समतल करने का काम भी कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान एसडीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जल निकासी, जमीन समतलीकरण, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]