इंस्पेक्टर विजय सिंह को मिली फतेहगढ़ कोतवाली की जिम्मेदारी

0
54

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को एक निरीक्षक का स्थानांतरण किया। निरीक्षक विजय सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी आरती सिंह द्वारा किए गए इस स्थानांतरण के तहत निरीक्षक विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में लगातार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]