डबरी से बदला सीएम योगी का कार्यक्रम, पुलिस लाइन में होगा

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर के प्रस्तावित फर्रुखाबाद दौरे को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया गया है। लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम डबरी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित किया जाएगा।मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद डबरी में कार्यक्रम के लिए मौसम अनुकूल नहीं रहने पर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया। डबरी में पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा था।कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग ने अब पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अधिकारी जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।वहीं डबरी गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह था। कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद अब ग्रामीणों की नजर मुख्यमंत्री के नए कार्यक्रम पर है। प्रशासन का पूरा ध्यान पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]