श्री रामलीला मंडल की बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत, तैयारियों पर हुआ मंथन

0
33

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री रामलीला मंडल की बैठक अग्रवाल धर्मशाला नंबर-1, स्टेट बैंक के निकट आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी रामलीला को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मंडल के संरक्षक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग मौजूद रहे। रामलीला आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपी गईं।राम बारात की जिम्मेदारी अशोक गर्ग को दी गई। वहीं विजय दशमी कार्यक्रम का प्रभारी धर्मेंद्र कनौजिया को बनाया गया। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में जितेंद्र सिंह, रमन सारस्वत, धीरेंद्र सारस्वत, प्रदीप कुमार गुप्ता, सीए चंद्रधर पांडेय, रचित अग्रवाल, कमल तिवारी, संजय गर्ग, विवेक मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन ब्रज किशोर सिंह ‘किशोर’ ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]