फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिंदू समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी उर्फ प्रशांत ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों तथा व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा प्रस्तुत किया। अंकित तिवारी
ने कहा कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन एवं पार्टी के हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी क्षमता के साथ कार्य किया। उन्होंने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर देने के साथ-साथ सभी का सहयोग भी प्राप्त हुआ।उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत व संगठनात्मक कारणों को ध्यान में रखते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहे हैं।
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने दिया इस्तीफा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



