स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घबराएं नहीं, बरतें सावधानी

0
38

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि वर्तमान में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। लोहिया अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने की तैयारी की गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें।सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य इकाइयों में संभावित मरीजों की पहचान, निगरानी और उपचार की व्यवस्था सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्ध मामलों की सूचना समय से उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा है।उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खांसते और छींकते समय मुंह-नाक को ढकना, नियमित रूप से हाथ साफ करना, बीमार व्यक्ति के निकट संपर्क से बचना और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतना जरूरी है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।सीएमओ ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]