महिला कल्याण विभाग देगा इंटर पास लड़कियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य नीरजा तिवारी ने बताया कि राज्य महिला कल्याण निगम की ओर से इंटर पास ग्रामीण लड़कियों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिये इच्छुक अभ्यर्थी उनसे संपर्क कर सकते हैं।

श्रीमती तिवारी ने बताया कि प्रति ब्लाक इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण तीस छात्राओं का चयन किया जायेगा। चयन के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। चयनित छात्राओं को राज्य महिला कल्याण निगम की ओर से ब्लाक स्तर पर नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रति ब्लाक तीस तीस लड़कियों का चयन किया जायेगा। चयन की इच्छुक अभ्यर्थी उनके अढ़तियान स्थित आवास पर अथवा सीधे उनके मोबाइल नंबर 99189951117 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि छह माह होगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों और महिलओं में कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देना व उन्हें स्वाबलंबी बनाना है। बाद में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली लड़कियों को स्वरोजगार हेतु ऋण उप्लब्ध कराने पर भी विचार किया जा सकता है।