अनशन करने पर अन्ना का क्या होगा: खुर्शीद

0
204

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सलमान खुर्शीद ने अन्ना हजारे और बाबा रामदेव को चुनाव लडने की सलाह दी है।
खुर्शीद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्ना और बाबा को चुनाव लडकर जनता का विश्वास हासिल करना चाहिए। साथ ही खुर्शीद ने उन्हें चेताया भी अनशन करने पर उनका हश्र क्या होगा। गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद लोकपाल विधेयक मसौदा समिति के वरिष्ठ सरकारी सदस्य भी हैं।

[adrotate banner="3"]

खुर्शीद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्ना हजारे का अनशन संसद का विरोध होगा। साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि सरकार लोपकपाल पर गंभीर है और संसद के मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक पेश करेगी। साथ ही मंत्रिमंडल के समक्ष भी विधेयक को रखा जाएगा।

[adrotate banner="2"]