फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी 55 वर्षीय सुखदेवी पत्नी रूपलाल शाक्य की कच्ची दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सुखदेवी रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने की तैयारी में थीं। बताया गया कि करीब 11 बजे सुखदेवी अपने कच्चे मकान की दीवार पर रखे छप्पर के पास जानवरों की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर
गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान पर थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद सुखदेवी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने उन्हें मृत
घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में पति रूपलाल शाक्य, दो बेटे और पांच पुत्रियां हैं। परिजनों के अनुसार छोटी पुत्री की शादी आगामी नवंबर में होनी थी।रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
महिला की कच्ची दीवार गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



