ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लोमीटर टूटने से वार्ड बॉय घायल

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राम मनोहर लोहिया अस्पताल, आवास विकास में मंगलवार दोपहर स्टाफ कक्ष नर्सिंग में ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लोमीटर टूटने से वार्ड बॉय घायल हो गया। अचानक हुई घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार वार्ड बॉय सरल कुमार स्टाफ कक्ष नर्सिंग में मौजूद थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लोमीटर अचानक टूट गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल सरल कुमार को तत्काल इमरजेंसी में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल वार्ड बॉय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों में चिंता का माहौल रहा।ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में आपात स्थिति के दौरान बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है। ऐसे में फ्लोमीटर टूटने की घटना ने उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन से घटना की जांच कराने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडरों और संबंधित उपकरणों की सुरक्षा एवं नियमित जांच व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठ रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]