गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 सेमी ऊपर

0
272

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया सेतु (पांचाल घाट) पर गंगा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 137.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बराबर था। शाम 4 बजे जलस्तर बढ़कर 137.15 मीटर पहुंच गया, यानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर हो गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बहमदत्त द्विवेदी सेतु पर सुबह 136.20 मीटर और शाम को 136.25 मीटर दर्ज किया गया। नरौरा से गंगा में 1,22,840 क्यूसेक पानी आने का उल्लेख है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 2,276, हरेली बैराज से 291 तथा रामनगर बैराज से 2,120 क्यूसेक, कुल 4,687 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]