महिला जनसुनवाई में पांच महिलाओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश

0
233

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या सुनीता सैनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पांच महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किए। सदस्या ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्या सुनीता सैनी ने विकासखंड बढ़पुर के अमेठी कोना स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा संयुक्त चिकित्सालय डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष, परियोजना निदेशक, एचईडब्ल्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]