जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
263

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिलाधिकारी अंकुर लाठर का प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रिया साध, सचिव अजय प्रताप सिंह सहित ताइक्वांडो प्रशिक्षक, निर्णायक मंडल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खिलाड़ी, कर्मचारी एवं अभिभावक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शाम के समय विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियोंजिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम को आशीर्वाद, स्नेह एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]