फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन माह के पावन अवसर पर फतेहगढ़ के पाल नगला विजाधरपुर स्थित श्री सिद्ध शिव शक्ति महाकाल मंदिर से द्वितीय भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं और बच्चों
सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों ने पांचाल घाट से गंगाजल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।कांवड़ यात्रा का शुभारंभ पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने किया। गंगाजल लेकर कांवड़िए पांचाल घाट गंगा पुल से होते हुए पांचाल घाट चौराहा, मसेनी चौराहा, नेकपुर पुल, रिलायंस तिराहा, सेंट्रल जेल चौराहा व सेंट्रल जेल तिराहा होते हुए पाल नगला विजाधरपुर स्थित श्री सिद्ध शिव शक्ति महाकाल मंदिर पहुंचे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘हर-हर बम-बम’ के जयकारे लगाते रहे। इससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान महाकाल का विधि-विधान से गंगाजल से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।यात्रा में आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल, अधिवक्ता संजय दुबे, व्यापार मंडल जिला महामंत्री
विमलेश मिश्रा, सेंट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, देवेंद्र सक्सेना पिंटू, रुपेश मिश्रा, जय भोले बाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, हिरेन्द्र यादव, पुष्कर दुबे, काका
यादव, अरुण सक्सेना, नन्हे यादव, देवेंद्र सक्सेना, पाल सेना प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पाल, गोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष आशाराम पाल, सभासद अनिल तिवारी, नितिन दुबे आकाश तिवारी, नन्हें यादव, अंकुर दुबे, मिंटू
पाल, अभिषेक पाल, रंजीत पाल, जवाहर लाल पाल, प्रमोद दीक्षित, दुलारे लाल पाल, राजेंद्र दुबे, राजीव सक्सेना, ओम जी, आशुतोष पाण्डेय, राहुल सक्सेना, अवधेश सक्सेना, रामजी शुक्ला, व शशांक कटियार, आलोक राजपूत, सीता दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
n



