फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में चार केंद्रों पर कुल 4204 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार हासिल करने के लिए पूरी
मेहनत के साथ परीक्षा दी।परीक्षा चार केंद्रों पर दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 9 से 10 बजे तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 10 से परास्नातक तक के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक हुई।फर्रुखाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर केंद्र पर सीनियर वर्ग में 1236 तथा जूनियर वर्ग में 1030 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कमालगंज के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 359 और जूनियर वर्ग में 287, राजपुर के एसआरआरएस पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 324 और जूनियर वर्ग में 274 तथा शाहजहांपुर भरगंवा के अवंतीबाई इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 391 और जूनियर वर्ग में 303 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।परीक्षा में समसामयिक घटनाक्रम, राजनीति, खेलकूद, तार्किक योग्यता, भूगोल, इतिहास और गणित सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।संस्था के निदेशक सुरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 24 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाता है। संस्था की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सफलता के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। कंप्यूटर ज्ञान आज के समय में बेहद आवश्यक है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने ज्ञान और रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकते हैं। एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में आईटी और नॉन-आईटी दोनों क्षेत्रों के विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवेश लेने वाले
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेरिट के आधार पर विजेता विद्यार्थियों को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल, प्रथम पुरस्कार में मिक्सी, द्वितीय पुरस्कार में इलेक्ट्रिक केतली तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवार घड़ी प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थी वर्तमान में ओ लेवल, बीसीए, एडीसीए, डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम सीनियर वर्ग के छात्रों का 25 अगस्त, छात्राओं का 31 अगस्त 2026 तथा जूनियर वर्ग का 2 सितंबर 2026 को एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शाखाओं पर घोषित किया जाएगा।परीक्षा की व्यवस्थाओं में राजेंद्र दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के सफल आयोजन में सुपर्णा, फाल्गुनी, राधिका सोमवंशी, सिमरन सिंधी, शैलेन्द्र मिश्र, सिंघिका वर्मा, डॉ. समरेन्द्र शुक्ल, अरविंद दीक्षित, आदेश अवस्थी, सुमित सिंह, अनुभव सारस्वत, अनुराग पाण्डेय, रवीन्द्र भदौरिया, रत्नेश चंद्रा, पंकज पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, रक्षपाल, जितेन्द्र, प्रमोद कुमार, नवीन मिश्र, सोनेलाल एवं गौरव मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की सामान्य ज्ञान परीक्षा में 4204 परीक्षार्थी शामिल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



